जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-नैला में नवरात्रि की भव्यता, 140 फीट ऊंचे श्वेत मंदिर जैसे पंडाल में विराजी माँ दुर्गा, आप भी करें दर्शन….

जांजगीर-चाम्पा – चारों ओर नवरात्रि की धूम है और इसी बीच जांजगीर-नैला का दुर्गा उत्सव आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम बन गया है। इस बार नैला दुर्गा उत्सव समिति ने श्रद्धालुओं के लिए म्यांमार के श्वेत मंदिर की तर्ज पर शानदार पंडाल तैयार कराया है, जिसकी ऊंचाई पूरे 140 फीट है।

Advertisement

Advertisement

पंडाल के अंदर शीशमहल जैसी चमकदार सजावट की गई है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वहीं, 35 फीट ऊंची माँ दुर्गा की प्रतिमा कमल के फूल पर विराजमान होकर भक्तों का मन मोह रही है। आकर्षक लाइटिंग से सजा यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए एक अलौकिक अनुभव लेकर आया हैनैला में पिछले 42 वर्षों से दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि बीते 20 वर्षों से यहां हर साल दुर्गा प्रतिमा और पंडाल अलग-अलग थीम पर सजाए जाते हैं। पिछले साल थाईलैंड के अरुणदेव मंदिर की झलक यहां देखने को मिली थी, और इस बार श्वेत मंदिर जैसी थीम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।दो माह से लगातार 100 से ज्यादा शिल्पकार और कारीगर दिन-रात मेहनत कर इस अद्भुत पंडाल और प्रतिमा को साकार कर रहे हैं।

नैला का दुर्गा उत्सव अब सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक परंपरा का प्रतीक बन चुका है, जो हर साल नई थीम और नए अंदाज से भक्तों की आस्था को और मजबूत करता है।

Related Articles

Back to top button