जांजगीर-चाम्पा

पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुर्गा पंडाल से 1700 स्टील के कड़े किये जब्त, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जांजगीर-चांपा – नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। नैला क्षेत्र के मां दुर्गा पंडाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवकों से करीब 1700 स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए हैं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए, जिन्हें हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता था।

Advertisement

 

नैला मेले में घूम रहे संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनसे कड़े उतरवाए गए। पुलिस टीम लगातार भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है।रात्रि गश्त को भी बढ़ा दिया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और यातायात एएसपी उदयन बेहार के नेतृत्व में यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Related Articles

Back to top button