जांजगीर-चाम्पा

बड़ा हादसा टला: 6 सवारियों से भरी कार नहर में गिरी, सभी सुरक्षित.

जांजगीर-चाम्पा – रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, नहरिया बाबा रोड पर छह लोगों से सवार एक कार अचानक नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार के ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। कार में कैनाल सिटी जांजगीर निवासी संजय शांडिल्य सहित कुल छह लोग सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

Advertisement

नारियल विक्रेता हीरा कश्यप और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विजय पांडेय ने त्वरित कार्रवाई की। यातायात एडिशनल एसपी उदयन बेहार मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

Advertisement

गनीमत रही कि समय रहते कार सवारों को बचा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button