देश

राज्यपाल ने कहा..पश्चिम बंगाल लोकतंत्र का, गैस चैंबर बनते जा रहा, यहां की राजनीति रक्तरंजित हो गई है

(शशि कोन्हेर) :कोलकाता – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के मौके पर बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है। यानी राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। उन्होंने साथ ही दोहराया कि यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। इसके साथ ही राज्यपाल ने कहा कि यहां की राजनीति रक्त रंजित हो गई है।

राज्यपाल ने इस दिन बैरकपुर में गांधी घाट और कोलकाता में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा, महान मानव राष्ट्रपिता, शांति दूत, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम अहिंसा और शांति के दूत बनें। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा और प्रजातांत्रिक व्यवस्था एक दूसरे के दुश्मन हैं। राज्यपाल ने कहा, सरकार, सरकारी तंत्र क्या करता है, क्या राजनीतिक कदम उठाता है, वैधानिक कदम उठाता है, यह उनका विवेक है। आपके राज्यपाल ने बड़ा अपमान सहा है। आपके राज्यपाल ने खून की घूंट पी है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। कानून ही रास्ता है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर थीं। कानून व लोकतंत्र को नजरदांज कर दिया है। कोई मुझे अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता है।

लोकतंत्र और हिंसा एक साथ नहीं चल सकते

धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि हिंसा और लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते। हिंसा लोकतंत्र का विनाशक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button