देश

ऑस्कर में भेजी गई फिल्म 12th फेल ,विक्रांत मेस्सी ने किया कन्फर्म…..

Advertisement

27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 12th फेल लगातार क्रिटिक्स और दर्शकों की तारीफें हासिल कर रही है। इसी बीच अब खबर है कि फिल्म को ऑस्कर 2024 में भेजा जा रहा है। ये बात फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मेस्सी ने कन्फर्म की है।

Advertisement
Advertisement

एक्टर विक्रांत मेस्सी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट के दौरान विक्रांत ने बताया है कि फिल्म 12th फेल को ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री के रूप में भेजा गया है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को भी ऑस्कर 2024 में इंडिपेंडेंट एंट्री मिली है। वहीं भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियली एंट्री मलयाली फिल्म 2018 को मिली है।

Advertisement

ऑस्कर में हर देश की तरफ से दो तरीके से बेस्ट फीचर फिल्म केटेगरी में फिल्में भेजी जाती हैं। एक होती है फिल्म की ऑफिशियल एंट्री, जिसे कुछ फेडरेशन द्वारा तय किया जाता है। वहीं इंडिपेंडेंट एंट्री वो होती है, जब कोई फिल्ममेकर बिना फेडरेशन के हस्तक्षेप के अपनी फिल्म डायरेक्ट भेजता है।

Advertisement

फिल्म 12th फेल को 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, जिसने महज 1 महीने में ही बजट से दोगुनी यानी 55.81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन विदु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी के साथ मेधा शंकर, संजय बिश्नोई अहम किरदारों में नजर आए हैं।

फिल्म 12th फेल, राइटर अनुराग पाठक की बुक पर बेस्ड है, जो आईपीएस मनोज कुमार की असल जिंदगी पर लिखी गई है। मनोज कुमार ने सालों पहले 12th पास कर चपरासी की नौकरी करने का सपना देखा था। पास होने के लिए वो नकल का सहारा लेने का मन बनाते हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे उनका लक्ष्य बदल जाता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button