देश

पिता ने ही कर दी थी तीन बेटियों की हत्या, ट्रंक में छिपा दी थीं लाशें……..

(शशि कोंन्हेर) : जालंधर में तीन सगी बहनों की लाशें ट्रंक में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि तीनों की हत्या उनके ही पिता ने की थी। पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही इस मामले को सुलझा लिया है। इन तीनों बहनों की हत्या उनके पिता सुनील मंडल ने ही की थी।

पुलिस ने सुबह ट्रंक में शव मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। सुनील मंडल ने पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने गरीबी से तंग आकर बेटियों 9 साल की अमृता कुमारी , 7 साल की कंचन कुमारी और 3 साल की वासु 3 को मौत के घाट उतारा था।

पुलिस को दी थी लापता होने की शिकायत

सुनील मंडल के 5 बच्चे हैं। आरोपी ने पहले कहा था कि रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। इसके  बाद पुलिस को शिकायत दी। वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई पता नहीं चला था।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया था कि बच्चियों का पिता

सुनील मंडल नशे का आदी है। शराब के नशे में चूर रहता है। लोगों ने बताया कि सुनील मंडल अक्सर अपने परिवार में झगड़ा करता था और उनके साथ मारपीट करता था। सुबह लोगों ने आरोपी को एक ट्रंक बाहर निकाल देखा था। लोगों ने देखा तो तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं

एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह ने कहा कि तीनों बहनों के शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं मिला है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से तीनों का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए बोर्ड से मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button