देश

नाले में 7 नवजात शिशुओं के शव मिलने से हड़कंप…जांच के आदेश

(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी शहर के बाहरी इलाके में एक नाले में 7 नवजातों के शव बोतल में बंद मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।

इस मामले में मुदलागी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कोनी ने बताया कि इन 5 महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता चला था।

बेलगावी जिले के मूदालगी शहर के बाहरी इलाके में एक कनस्तर में सात गर्भस्थ भ्रूण के अवशेष पाए गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button