छत्तीसगढ़

हिन्दू राष्ट्र की मांग केन्द्र से करनी चाहिए-भूपेश

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। हिन्दू राष्ट्र की मांग लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं। जोकि जनता को बरगला रहे हैं। इसलिए यहां मांग करने के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के पास साधु-सतों को जाना चाहिए। अमित शाह कहते हैं देश संविधान से चलेगा। वह 25 मार्च को आ रहे हैं। इस मांग को लेकर उनसे मिलना चाहिए। ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के राशन घोटाले के आरोप लगाए, इस पर भूपेश बघेल ने कहा- बीजेपी के समय राशन कार्ड बनाकर काट देते थे। 15 लाख फर्जी राशन कार्ड उन्होंने बनाया। जो चावल गया वो घोटाले के श्रेणी में आएगा। रमन सिंह को जवाब देना चाहिए। 2009 में कुनकुरी कांड हुआ। रमन सिंह के क्षेत्र में धान की चोरी हुई थी। हमारे कार्यकाल में कार्रवाई हो रही है। जिन-जिन दुकानों का सत्यापन हुआ और जिसमें कमी पाई गई। उसमे नोटिस जारी हुआ।

Advertisement

जो गलत है उसके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। रमन सिंह के समय में कार्रवाई नहीं हुई। नान डायरी में बहुत सारे नाम थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है।

Advertisement


बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान पर कलेक्टरों से नुकसान का परीक्षण कराने की बात कही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button