छत्तीसगढ़बिलासपुर

सड़क किनारे बुरी तरह जली हालत में मिली महिला की मौत, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

(शशि कोन्हेर) : सिविल थाना क्षेत्र में 27 जनवरी की रात सड़क किनारे जली हालत में मिली महिला की इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गई,वहीं मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।दरअसल बीती रात महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस पहुंच गई।

वहीं, सिविल लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। जवानों ने झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी, जिसके चलते उसका बयान नहीं हो पाया था।

इसके कारण पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।टीम को आसपास की कालोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button