छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में लापता दूसरे बच्चे का शव आज सुबह 7 बजे मिला

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जांजगीर-चाम्पा 22 दिसम्बर 2022/ बलौदा ब्लॉक के ग्राम देवरी के हसदेव नदी पिकनिक स्पॉट में पानी में बहकर लापता हुए दो किशोर बच्चों में से अन्य किशोर दिव्यांश कटकवार का शव आज सुबह 7 बजे प्राप्त कर ली गई। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश और नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन तहसीलदार के साथ जहाँ घटनास्थल पर रेस्क्यु में मदद कर रही थी।

Advertisement
Advertisement

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित पुलिस और नगर सेना के साथ एसडीआरएफ भी खोजबीन में लगे हुए थे। इस संबंध में कोरबा के अधिकारियों से बात कर दर्री डेम से पानी नहीं छोड़ने की भी बात की गई थी, वहीं विद्युत विभाग द्वारा रेस्क्यु के लिए आसपास विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मत्स्य विभाग द्वारा एक बड़ा जाल भी उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एनडीआरएफ को भी सूचना देकर बुलाया गया था। रात्रि में ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुँच गयी थी, लेकिन उनकी आवश्यकता नहीं हुई। देवरी का यह पिकनिक स्पॉट चट्टानों से फैले होने और गुफानुमा होने की वजह से रेस्क्यु दल को काम करना बहुत आसान नहीं था।

Advertisement

आज लापता किशोर का शव मिलने के पश्चात तत्काल पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर बलौदा रवाना किया गया। एक किशोर प्रांजल देवांगन का शव कल ही प्राप्त कर लिया गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button