देश

इंदौर के जिस मंदिर में गई 36 की जान, वहां आज चला निगम का बुलडोजर

(शशि कोन्हेर) : इंदौर के बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बीते दिनों बावड़ी (सीढ़ीनुमा कुआं) ढ़हने से 36 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मंदिर के पदधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया था। आज सुबह इंदौर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की है। नगर निगम ने मंदिर में बने अवैध कंस्ट्रक्शन को गिरा दिया है। सुबह तकरीबन 9 बजे निगम ने कार्रवाई की।

Advertisement

इंदौर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए निगम ने मंदिर के अवैध कंस्ट्रक्शन को गिरा दिया है। जिस हिस्से को गिराया गया है वो बिना परमिशन के बनाया गया था। इससे भविष्य में भी खतरा था इसलिए निगम ने ये कार्रवाई की है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि मंदिर के अंदर बने कुएं के अवैध कंस्ट्रक्शन होने या फिर जानकारी न होने से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। निगाम अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button