मुंगेली

देश के सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सागर सिंह बैस

Advertisement

(तुषार अग्रवाल) : लोरमी/मुंगेली – भारत के पहले प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 27 मई को पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने उन्हें नमन किया। सागर सिंह बैस ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा है कि पंडित नेहरू ने भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि देश के सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पं. नेहरू की अनुपम सौगात है।

Advertisement

श्री बैस ने कहा कि पंडित जी चाचा नेहरू के नाम से जन-जन में लोकप्रिय रहे हैं। पं. नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक’ और ‘भारत एक खोज’ में मिलती है। आज भी लोगों के मन में उनकी अमिट छाप अंकित है।

Advertisement

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाटले, मायारानी सिंह, खुशबू वैष्णव, विद्यानंद चंद्राकर, रामशरण खांडेकर, देवेंद्र पात्रे, पंचराम डहरिया, खेम सिंह बघेल, जाकिर हुसैन, श्वेता पाठक, सरिता त्रिपाठी,नागेश गुप्ता, मोनू जायसवाल, गोलू यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रकाश टोण्डे, झलेश्वर खूंटे, रामजी बर्मन, नारायण प्रसाद, अमित बघेल, संदीप दिवाकर, पवन खांडेकर, बजरंग बंजारा, राजा खूंटे, शिवदयाल साहू, नरेंद्र साहू, हरेश घृतलहरे, अरविंद पात्रे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button