छत्तीसगढ़

टीएस सिंह देव से उलझ चुके कांग्रेस विधायक ने अब क्या डिप्टी कलेक्टर को दी गालियां….?

Advertisement

एक वायरल हुए ऑडियो से फिर चर्चा में आए कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस विधायक और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह ने बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक को फोन पर गालियां दी हैं। बलरामपुर जिले के दलको तालाब में मछली पालन के पट्‌टे को लेकर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को जूते से मारने की भी धमकी भी दी गई है। विधायक की धमकी का ऑडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

बलरामपुर जिले की एक समिति दलको तालाब में मछली पालन के पट्‌टे का केस कलेक्टर कोर्ट में हार गई थी। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने दूसरी समिति को अगले 10 साल के लिए मछली पालन का पट्‌टा जारी कर दिया। इस पर विधायक ने बुधवार शाम को डिप्टी कलेक्टर को फोन पर गालियां दीं। यहां तक कहा कि तू कैसे डिप्टी कलेक्टर बना है… मारेंगे जूता ठीक हो जाएगा। अफसर केवल यही कहते रहे- सर गाली मत दीजिए। बाद में डिप्टी कलेक्टर ने खुद ही फोन काट दिया। उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर इंद्रजीत एस. चंद्रवाल से मामले की शिकायत कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में जिला प्रशासन और विधायक चुप्पी साधे हैं।

Advertisement

वायरल ऑडियो में MLA और डिप्टी कलेक्टर की बातचीत

बृहस्पत सिंह: फैसला कोर्ट कॉपी के साथ था।
डिप्टी कलेक्टर: कलेक्टर साहब का आदेश आया था महोदय जी!
बृहस्पत सिंह: अरे यार, मेरे को एक बात बताओ कोई भी फैसला कलेक्टर के कोर्ट ने दिया..।
डिप्टी कलेक्टर: जी, कलेक्टर कोर्ट ने दिया है सर!
बृहस्पत सिंह: आप डिप्टी कलेक्टर हो तो सारी धाराओं को पढ़कर आया होगा न?
डिप्टी कलेक्टर: जी सर!
बृहस्पत सिंह: किसी भी फैसले के बाद सीधे फांसी हैंग करने का होता है क्या? अपील टाइप की अवधि होता है। अपील अवधि खत्म हो गई थी?
डिप्टी कलेक्टर: सर, खत्म तो नहीं हुई थी, लेकिन स्टे भी तो नहीं जारी हुआ था।
बृहस्पत सिंह: फिर कैसे जारी कर दिए। कैसे जारी कर दिए बेवकूफ।
डिप्टी कलेक्टर: स्टे भी तो नहीं था।
बृहस्पत सिंह: कमिश्नर के पास वह अपील के लिए गया है। अपील अवधि उसके पास सुरक्षित है। उसके पहले ही पट्‌टा जारी कर दिया।
डिप्टी कलेक्टर: …अच्छा।
बृहस्पत सिंह: कैसे जारी कर दिया?
डिप्टी कलेक्टर: सर, स्टे भी तो नहीं था उनके पास।
बृहस्पत सिंह: अबे बक.. सुन। डिप्टी कलेक्टर बना है $@%.। मारुंगा जूता ठीक हो जाएगा $@%।
डिप्टी कलेक्टर: आप गाली मत दीजिए।

(ऑडियो का लिप्यांतरण। इसमें गालियों को नहीं लिखा गया है। मात्र संकेत $@*% हैं।)

बृहस्पत ने सिंहदेव पर लगाया था जान से मारने की कोशिश का आरोप : विधायक बृहस्पत सिंह पिछले महीने से लगातार विवादों में हैं। पिछले महीने उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया था। इस आरोप ने कांग्रेस और सरकार दोनों की खूब किरकिरी कराई। विधानसभा की कार्रवाई ढाई दिन तक बाधित रही। सिंहदेव ने सदन छोड़ दिया। बाद में बृहस्पत सिंह ने इसके लिए माफी मांग ली।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button