छत्तीसगढ़

राजस्थान कोटा में बिलासपुर की छात्रा की हत्या का मामला…2 दिन से होटल में रुका था संदेही.. हत्या के बाद भाग गया..!

(शशि कोन्हेर) : मेडिकल की तैयारी कर रही बिलासपुर छत्तीसगढ़ की 17 साल की स्टूडेंट के मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। बॉयफ्रेंड ने उसका सिर पत्थर से कुचला था। उसकी लाश कोटा शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर बोराबास के जंगल में मिली थी। छात्रा से मिलने युवक गुजरात के गांधीनगर से कोटा आया था।दोनों की 6 महीने पहले इंस्टा पर दोस्ती हुई थी।

Advertisement

जब युवती 6 जून को कोचिंग से नहीं लौटी तो हॉस्टल संचालक ने 7 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार को उसका शव मिला था। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। कोटा के जवाहर नगर थाने में पोक्सो के तहत मामला दर्जकर पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच-पड़ताल कर रही है। गुरुवार सुबह परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। उनका कहना था कि उसे ब्लैकमेल किया गया था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Advertisement
Advertisement


 एसपी केसर सिंह ने बताया कि लड़की के गायब होने से दो दिन पहले ही युवक कोटा आ गया था। लड़की का हॉस्टल न्यू राजीव गांधी कॉलोनी में था। लड़का उसी एरिया के जवाहर नगर के एक होटल में ठहरा था। वह दो दिन तक वहीं रुका था। 5 जून को स्टूडेंट उससे मिलने होटल में गई भी थी। वह रिसेप्शन पर मिली और लौट गई थी। 6 जून की सुबह वह हॉस्टल से कोचिंग गई और वहां से वह लड़के के साथ निकल गई।

Advertisement

मौके पर खून से सने पत्थर भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि मर्डर के बाद युवक लाश को घसीटते हुए जंगल में ले गया।मेडिकल की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा न्यू राजीव गांधी कॉलोनी हॉस्टल में रहती थी। 6 जून का यहां से गायब होने के बाद हॉस्टल संचालक धर्मेंद्र ने जवाहर नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Advertisement


युवक ने कोटा में स्कूटी किराए पर ली और उसी पर 6 तारीख को छात्रा को कोचिंग के बाद अपने साथ ले गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक ने शराब भी पी थी।गुरुवार सुबह छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डिप्टी अंकित जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई।

कॉल डिटेल खंगालने पर गुजरात में रहने वाले एक युवक पर शक हुआ था। कोटा पुलिस ने इसकी जानकारी गुजरात एसओजी को दी थी। पुलिस से यह भी इनपुट मिला था कि हत्या के बाद वह घबरा गया और कोटा से गांधीनगर फरार हो गया था। यहां अपने परिचित को बताया कि एक लड़की को जंगल में छोड़कर भाग आया हूं। मैं मर जाऊंगा। वहीं, गुरुवार शाम तक पुलिस उसे लेकर कोटा पहुंचेगी।


छात्रा की तलाश के दौरान पुलिस मानकर चल रही थी कि युवक उसे भगा ले गया है। उसका फोन नंबर भी स्वीच ऑफ था। सीसीटीवी फुटेज में वह युवक के साथ स्कूटी पर दिखी भी। स्कूटी के नंबर ट्रेस किए तो सामने आया कि वह उसने किराए पर ली थी। जहां से स्कूटी किराए से ली, वहां से पुलिस को युवक का आधार कार्ड मिला था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button