बिलासपुर

तोरवा के व्यापारी पर जानलेवा हमले से व्यापारी जगत आक्रोशित, प्रेसवार्ता में उठा लचर कानून व्यवस्था का मुद्दा…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – असामाजिक तत्वों की बढ़ती हिमाकत और बिगड़ते कानून व्यवस्था पर विभिन्न संगठनों ने चिंता जताई है। पिछले दिनों शहर के एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। नाराज व्यापारी मुख्यमंत्री से मिलेंगे।


छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन हिन्दू संगठन, रोटरी क्लब और बिलासपुर सिंधी सेंन्ट्रल पंचायत ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। चेम्बर के जिलाध्यक्ष संजय मित्तल ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और असमाजिक तत्वों के बुलंद होते हौसले पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा तोरवा के एक व्यापारी पर जानलेवा हमला बताता है ऐसे लोगों में कानून का डर नही रह गया है। जमीन खून खराबा और आतंक फैलाया जा रहा है। इसे जल्दी रोक जाना चाहिए।


सिंधी समाज के संरक्षक डीडी आहूजा ने अब तक कि कार्यवाही पर संतोष जताया। वही ऐसी घटना रोकने आपराधिक प्रवृत्ति वालो में फिर कानून का भय पैदा करने की आवश्यकता बतायी। अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती व्यापारी मनोज उभरानी पर प्राणघातक हमले का मुख्य आरोपी ऋषभ पनिकर फरार बताया जा रहा है। प्रेसवार्ता में मौजूद सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पीएन बजाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा पिछले एक साल से शहर में हालात ठीक नही है।लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। मामले में मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। पत्रकारों से व्यापारियों ने यह कहने से गुरेज नही किया कि सभी तरह के गैर कानूनी घटनाओं और कार्यो के लिए जिले का राजस्व विभाग जिम्मेदार है। वह प्रकरणों का समय पर निराकरण और फरियादियों की नही सुन रहा। जिससे असमाजिक तत्व जानलेवा हमला करने से भी नही चूक रहे। व्यापार बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मेघानी चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनीत अरोरा सिंधी समाज के संरक्षक प्रकाश ग्वालानी डॉक्टर ललित माखीजा ने भी प्रेस को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button