छत्तीसगढ़

टाईगर रिजर्व में मनियारी नदी पर 18 लाख रुपए में बना बंधान पहली बरसात मे ही ढह गया….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : अचानकमार टाइगर रिजर्व के अफसरों ने मनियारी नदी बंधान के लिए, काम पर लगाई 18 लाख रुपये की राशि पहली बरसात में पानी में बह गई है। पता चला है ऐसे 17 काम जंगल में किये गए हैं। यह किस इंजीनियर के नक्शे या सुपरविजन में काम हुआ इसका पता नहीं।

मनियारी नदी को बंधान का काम विन्दावल और छपरवा के बीच हुआ। जहाँ पहाड़ी नदी ने बंधान कार्य को क्षतिग्रस्त किया और फिर पुल के किनारे की काटते हुए पानी प्रवाह वेग पूर्वक बढ़ गया।

यह क्षति रोकी जा सकती थी। जब बंधान के मध्य से पानी बह रहा था और जलसंग्रह का स्तर बढ़ रहा था, तब पानी की निकासी के लिए और जगह बना दी जाएं। जो किनारा कटा है वह नहीं कटा होता यदि वहां कांक्रीटीकरण कर दिया गया होता। लेकिन पुल बनाने के बाद कार्य इति मान नहीं बेफ़िक्री के यह आलम अफसरों नहीं अपनाया होता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button