दुर्ग

NGO को डोनेशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार.

दुर्ग – एनजीओ को डोनेशन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है।मामला थाना पुरानी भिलाई का है। आवेदक कृष्णकांत शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संतोष तिवारी ने एनजीओ सोसाइटी इंदौर को डोनेशन दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपये का धोखाधड़ी भरा लेन-देन किया। आरोपी फरार हो गया था।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ट्रेसिंग के जरिए आरोपी संतोष तिवारी, निवासी ग्राम आशा पड़री, थाना सिमरी, जिला बक्सर, बिहार को पकड़कर भिलाई लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

 

इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि बी.एल. साहू और आरक्षक लोकेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को 30 सितम्बर 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध के मामलों में पुलिस सतर्क है और अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button