Uncategorized

लोरमी में युवा कांग्रेस ने बिजली बिल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

(हिमांशु लाल) : मुंगेली – लोरमी में युवा कांग्रेस ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी और कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भर में बिजली कटौती और डबल बिजली बिलों से आम जनता परेशान है। इसी को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर लोरमी विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव के नेतृत्व में मुंगेली चौक पर “बिजली चोर, गद्दी छोड़” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

 

Advertisement

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने नारे लगाए और बिजली बिल जलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन सरप्लस होने के बावजूद जनता को महंगी बिजली क्यों दी जा रही है।

 

कार्यक्रम में नागेश गुप्ता, चक्रधर यादव, राकेश वैष्णव, राजा यादव, राजीव दुबे, हिमांशु जायसवाल, श्रवण सहित कई युवा नेता उपस्थित थे। युवा कांग्रेस ने कहा कि बिजली दरों को कम करने के लिए उनका विरोध जारी रहेगा।लोरमी से यह संदेश गया कि जनता अब महंगी बिजली और कटौती के खिलाफ सख्त है, और युवा कांग्रेस इसे लेकर लगातार आवाज उठा रही है।

 

Related Articles

Back to top button