दुर्ग

इंस्टाग्राम पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, हथियारों के साथ पोस्ट करने वाले दो युवक जेल भेजे गए

दुर्ग जिले के रानी तराई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर रौब झाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ग्राम औसर के रहने वाले तुलाराम गायकवाड़ और गुलशन भारती ने इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ फोटो और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए थे। पोस्ट वायरल होने के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बनने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही रानी तराई पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भय फैलाने वाली पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button