रायपुर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव बताएं.. कहां छुपा रखा है…दुष्कर्म के आरोपी नेता प्रतिपक्ष के पुत्र को..?- मोहन मरकाम

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”का नारा लगाया करते हैं। वहीं उनके नेताओं और पार्टी का, चाल चरित्र और चेहरा कुछ और ही बता रहा है। श्री मरकाम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को उनके पुत्र पर आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगते ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। फिर पार्टी को उन्हें पद से बर्खास्त कर देना चाहिए था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस मामले को लेकर निंदा तक नहीं की गई। श्री मोहन मरकाम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव से प्रश्न किया है कि दुष्कर्म के आरोपी नेता प्रतिपक्ष के पुत्र को कहां छुपा कर रखा है बताएं..? उन्होंने कहा कि पुत्र मोह में नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहीं अपने पुत्र को किसी भाजपा शासित राज्य में तो छुपा कर रख दिया है..?

श्री मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बलात्कार के आरोपियों के साथ सदैव ही खड़ी दिखती रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बावजूद उन पर कार्यवाही करना तो दूर उल्टे कमेटी गठित कर लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। श्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी वैचारिक दरिद्रता की शिकार होते जा रही है। नेता प्रतिपक्ष को अपने पुत्र पर लगे दुष्कर्म के आरोप के तत्काल बाद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। उनके ऐसा न करने पर पार्टी को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली पार्टी की असली विचारधारा का इसी से पता लग जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button