विदेश

तालिबान ने किया, महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का, सिर कलम….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – अफगानिस्तान की सत्ता पर जबरन कब्जा जमाने वाले तालिबान की क्रूरता की एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। तालिबान ने काबुल में अफगानिस्तान की जूनियर महिला वालीबाल टीम की खिलाड़ी महजबीन हकीमी का सिर कलम कर दिया है। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय महिला वालीबाल टीम की कोच सुरैया अफजाली (बदला हुआ नाम) ने, खिलाड़ी की हत्या की पुष्टि की।

Advertisement
Advertisement

टीम की कोच सुरैया ने बताया कि महजबीन के घरवालों को छोड़कर किसी को भी यह नहीं पता है कि उसे कब और कैसे मारा गया। अफगानिस्तान में गनी सरकार के गिरने से पहले महजबीन काबुल नगर निगम वालीबाल क्लब के लिए खेलती थीं। सुरैया के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि महजबीन को शायद अक्टूबर की शुरुआत में ही मार डाला गया था। तालिबान के आतंकियों की धमकी के चलते महजबीन के घर वालों ने किसी को कुछ नहीं बताया।

Advertisement

सुरैया ने यह भी बताया कि तालिबान के आने के बाद महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। तालिबान के आतंकी महिला खिलाडि़यों को ढूंढ रहे हैं और उनके घरों की तलाशी ले रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने और मीडिया में आने वाली महिला खिलाडि़यों को सबसे ज्यादा खतरा है। टीम को कोच ने बताया कि महिला वालीबाल टीम की मात्र दो सदस्य ही किसी तरह अफगानिस्तान से बाहर जाने में सफल रही हैं।

Advertisement

शेष खिलाड़ी अफगानिस्तान में ही हैं और अपनी जान बचाने के लिए छिपती फिर रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button