तखतपुर :-विसडम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल मे बच्चो की बेरहमी से पिटाई, मामले को दबाने मे लगा प्रबंधन

(आशीष मौर्य संपादक/शील पाठक) : बिलासपुर – तखतपुर के विसडम द ग्लोबल स्कूल में स्पोर्टस टीचर के द्वारा स्कूली बच्चे को प्लास्टिक की पाइप से बुरी तरह पीटने की घटना सामने आई है, निर्दई शिक्षक ने पहली कक्षा के बच्चे को इतनी बेहरमी से मारा, की शरीर में जगह जगह जख्म के निशान पड़ गए, इस मामले में स्कूल प्रबंधन के द्वारा आरोपी शिक्षक को हटाते हुए अभिभावक से मामले मे मांफी मांगी है.
तखतपुर में विसडम द ग्लोबल स्कूल में टीचर द्वारा पहली के छात्र को पाइप से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पहली कक्षा के दो छात्रो को, स्पोर्ट्स टीचर जिनका नाम कुसई है उसने मासूम बच्चो के साथ बेरहमी से मारपीट की.परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो स्कूल प्रबंधन ने उन्हें भी डराया धमकाया और मामले को रफा दफा करा दिया. लेकिन मीडिया यह खबर मीडिया को लगने के बाद विसडम द ग्लोबल स्कूलकी प्राचार्य ने दोषी स्पीर्ट्स शिक्षक कुसई को हटा दिया है.
बताया जा रहा है की स्कूल मे सभी जगह CCTv कैमरे लगे हुए है. उनकी नजर से बचने दोषी sports टीचर कुसई ने दोनों बच्चो को लाइब्रेरी मे ले जाकर उनके साथ मारपीट की. शरीर मे जगह जगह पड़े चोट ने निशान से अंदाजा लगाया जा सकता है की विसडम द ग्लोबल स्कूल मे बच्चे सुरक्षित नहीं है.
स्कूल के डायरेक्टर अजित शुक्ला ने भी माना की उनके स्कूल मे बच्चो के साथ मारपीट की घटना हुई है.मोटी फीस लेकर बच्चो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का दावा करने वाले विसडम द ग्लोबल स्कूल की भयावह तस्वीर सामने आई है. जो की अभिभावकों को डराने वाली है.स्कूल प्रबंधन की खुली छूट और अनुशासन के आभाव के कारण स्कूल का यह माहौल है.




