Uncategorized

पंजाबी संस्था का स्थापना माह महोत्सव: 7 दिसम्बर को मुफ्त हेल्थ कैंप से होगी शुरुआत

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर में अग्रणी समाजसेवी संगठन पंजाबी संस्था और पंजाबी हिन्दू महिला संस्था अपने स्थापना माह महोत्सव की शुरुआत इस रविवार 7 दिसम्बर को करने जा रहे हैं। आयोजन की शुरुआत पंजाबी भवन, ईमलीपारा में लगाए जाने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर से होगी। संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि और महिला संस्था की अध्यक्ष योगिता दुआ ने बताया कि इस वर्ष संस्था अपने गौरवशाली 59 वर्ष पूर्ण कर रही है, और इसी उपलक्ष्य में पूरे महीने सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement

बिलासपुर के ईमलीपारा स्थित पंजाबी भवन में रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप सर्व-समाज के लिए बिल्कुल मुफ्त रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य जांच का लाभ ले सकें। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, आंख, कान और दांत से जुड़ी प्रारंभिक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को आवश्यक परामर्श भी देगी।

Advertisement

इस कैंप में प्रमुख रूप से—

  • हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. राकेश सहगल
  • वात रोग विशेषज्ञ: डॉ. अमित दुआ
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. राकेश जुनेजा, डॉ. मानसी क्षेत्रपाल
  • दन्त रोग विशेषज्ञ: डॉ. अंकुर ठकराल, डॉ. प्राची ठकराल
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. अनुश्री
  • नाक-कान-गला विशेषज्ञ: डॉ. अंकित ठकराल
    उपस्थित रहेंगे।

संस्था की ओर से सभी नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर में पहुँचकर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Back to top button