छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कुल पाली मे उत्कृष्ट रहा 10 वी बोर्ड का परीक्षाफल संस्था के छात्र सोनी 96% टॉपर……

(कमल वैष्णव) : पाली : कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाली में कक्षा 10वीं का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। संस्था के छात्र रवि सोनी पिता प्रेमलाल सोनी ने सर्वाधिक 96% अंक प्राप्त कर शाला एवं परिवार को गौरवान्वित किया। संस्था के छात्र रवि सोनी ने जिले के सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सर्वाधिक 96% अंक लेकर टॉप किया।दूसरे स्थान पर अथर्व कश्यप पिता धर्मेंद्र कश्यप ने 94.67%, तथा  ऋषभ जायसवाल पिता अश्वनी जायसवाल 94.17 %,  अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

इसके अलावा संस्था के पांच अन्य छात्र ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है।इनमे हर्ष कश्यप पिता देवेश कश्यप 92.33% , सूर्यांश वर्मा पिता संजय वर्मा 92.33%, अंशिका चौधरी पिता रोहित चौधरी 91.5%, उदित  जयसवाल पिता सूरज प्रकाश जायसवाल 90.67%, रितिक जायसवाल पिता अश्वनी जायसवाल 90% अंक लेकर नगर, परिवार और शाला का नाम रोशन किया है। संस्था प्रमुख डी एस नेगी ने बताया कि संस्था से 40 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें से 35 प्रथम श्रेणी और 7 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। संस्था का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा ।उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button