देश

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्‍ली – सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का मामला सीबीआई को सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि यदि आगे भी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज की जाती है तो उसे सीबीआई के हवाले कर दिया जाएगा। हालांकि परम बीर सिंह का निलंबन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह परम बीर सिंह का निलंबन रद नहीं कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि महाराष्ट्र पुलिस की ओर से मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए पांच आपराधिक मामलों को निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को हस्तांतरित किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को एक हफ्ते के भीतर सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों को सीबीआई को छानबीन में पूरा सहयोग करने का भी आदेश दिया।

Advertisement

न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि इस मामले की जांच किसे करनी चाहिए इस मसले पर सत्ता के उच्च स्तर पर धुंधली तस्‍वीर है। यह बेहद महत्‍वपूर्ण मामला है इसलिए इसकी निष्‍पक्ष छानबीन कराए जाने की दरकार है ताकि न्‍याय पर आम लोगों का विश्‍वास कायम रह सके। हमारा विचार है कि इस मामले में राज्य सरकार को ही सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश करनी चाहिए थी।

Advertisement

सर्वोच्च अदालत की पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया हमारा मानना है कि कुछ ठोस बाते हैं जिनकी सीबीआई जांच की जरूरत है। सचाई क्‍या है, किसकी गलती है, ऐसाा परिदृश्य कैसे सामने आया। ये ऐसी चीजें हैं जिसकी छानबीन जरूरी है। सीबीआई को इन सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button