बिलासपुर

कोयला संकट के चलते केंद्रीय कोयला मंत्री का अचानक बिलासपुर आगमन….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी बुधवार को कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के साथ बिलासपुर पहुंचे। उनके आगमन को देश में कोयले के संकट की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की 41 नामों से कोल इंडिया की कंपनी एसईसीएल देश का 20 फ़ीसदी कोयला निकालती है। कोयला मंत्री बिलासपुर से दीपका गेवरा और कुसमुंडा खदान का दौरा करेंगे। इसके बाद कोरबा में अधिकारियों की बैठक के पश्चात 2:30 बजे की ओर से वापस बिलासपुर और 3:00 बजे बिलासपुर से रांची के लिए विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तथा बिलासपुर के सांसद अरुण साव ने अगवानी की।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button