देश

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर पत्थरबाजी और आगजनी……

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नैनीताल – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर आगजनी, पत्थरबाजी हुई है। उनके द्वारा लिखी गई किताब सनराइज ओवर अयोध्या का पूरे देश में विरोध होना शुरू हो गया है। यहां तक की बिहार के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक द्वारा भी इस किताब पर प्रतिबंध और सलमान खुर्शीद पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। आज खबर मिल रही है कि इस किताब में हिंदुत्व की आईएसआईएस तथा बोको हराम से तुलना करने पर लोगों का आक्रोश भड़का हुआ है। ऐसे ही लोगों के एक हुजूम के द्वारा उनके निवास पर आगजनी और पथराव करने की जानकारी मिल रही है।

Advertisement
Advertisement


रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों के हाथ में एक राजनीतिक पार्टी का झंडा था और वे सलमान खुर्शीद के खिलाफ उत्तेजक नारे लगा रहे थे। दरअसल, अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से खुर्शीद हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर हैं। इससे पहले रविवार को प्रदर्शनकारियों ने नैनीलात में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं की छवि धूमिल कर विघटनकारी नीति अपनाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button