छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी आगाज को कांग्रेस के लिए शुभ मानते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष… पढ़िए…पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का पूरा बयान

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : कांग्रेस ने कहा है कि अमित शाह छतीसगढ़ चुनावी अभियान की शुरुआत करने आये थे यह हमारे लिए शुभ संकेत है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह ने 2018 में भी भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करते समय मिशन 65 का नारा दिया था। जो कांग्रेस के शुभ साबित हुआ। 65 प्लस अर्थात 68 सीटे कांग्रेस की आई। और तीन बार सत्ता में रही भाजपा 14 पर सिमट गई थी ।

Advertisement

अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता से रमन सिंह के किन कामो के आधार पर वोट मांगने की बात कर रहे। रमन राज का पन्द्रह साल भ्रस्टाचार कुशासन वायदा खिलाफी का युग था ।किसानों को हर चुनाव के पहले बोनस देने का वायदा किया। लेकिन चुनाव जीतने के बाद कभी नही दिया। 2100 रु धान की कीमत देने का वायदा कर सरकार बनाने के बाद भी भाजपा ने किसानों को कभी धान का मूल्य 2100 नही दिया।2003 के चुनाव में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा भाजपा ने 15 सालो और तीन बार सरकार बनाने के बाद भी पूरा नही किया ।

Advertisement
Advertisement

हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी  देने का वायदा भी झूठा साबित हुआ ।भाजपा ने पन्द्रह सालो तक छतीसगढ़ में सरकारी नौकरी की भर्तियां बन्द कर दिया था। छत्तीसगढ़ी पढ़े लिखे नौजवान अपने ही राज्य में ठेके कर्मी की भी नौकरी नही पाते थे। वह भी रमन सिंह के चहेतो की प्लेस मेन्ट कम्पनिया दूसरे राज्य से लाती थी ।छत्तीसगढ़ की शांति खुशहाली सब रमनराज में समाप्त हो गयी थी ।छत्तीसगढ़ नक्सल गढ़ बन गया था।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह मोदी के नाम पर वोट मांगने की बात कर रहे हैं। जनता मोदी को भी क्यो वोट देगी ? 9 सालो में मोदी ने भी तो एक भी वायदे को पूरा नही किया‌। हर साल 2 करोड़ युवाओ को रोजगार का सब्जबाग दिखाया था। आज देश की बेरोजगारी दर 1972 के बाद 50 साल में सबसे ऊंचे पायदान पर है।  100 दिनों में महंगाई कम करने का वायदा था। आज महगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

Advertisement

राशन ,तेल पेट्रोल डीजल दवा कपड़ा सब कुछ आम आदमी की पहुच से दूर होते जा रहे हैं ।किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करने का वायदा था लेकिन किसान को उसकी लागत के बराबर भी समर्थन मूल्य नही मिल रहा। ऐसे में जनता मोदी को या उनके नाम पर क्यो  वोट दे ?जनता बार बार भाजपा की जुमले बाजी में नही आने वाली देश मे भाजपा और मोदी का युग अवसान की ओर है काठ की हांडी एक और बार नही चढ़ने वाली।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button