राजनांदगांव

पुलिस मंगल भवन में स्पंदन कार्यक्रम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे सहित अन्य हुए शामिल


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन पर अतिरिकक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 06 जुलाई को रक्षित केंद्र राजनांदगांव के मंगल भवन में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों के लिए स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुनीता चौरसिया पुलिस काउंसलर, निरी. सतरूपा तारम, उनि. बिलकिस मेडम, द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं पुलिस जवानों को स्पंदन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ पुलिस के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं जवानों की समस्याएं भी सुनी गई एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जवानों के मनोरंजन हेतु जवानों द्वारा गीत गाकर एवं अन्य कलाओं की भी प्रस्तुति दी गई जिसमें अच्छी प्रस्तुति देने वाले को पुरस्कार देकर उनकी सराहना की गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button