जांजगीर-चाम्पा

48वें IPS इंडक्शन प्रशिक्षण के लिए एसपी विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे हैदराबाद पुलिस अकादमी

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद जाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में जिले की जिम्मेदारी विमल कुमार बैंस को सौंपी गई है।

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होंगे। इस दौरान वे पुलिस प्रशासन और नेतृत्व से जुड़ी उच्च स्तरीय ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे।

Advertisement

एसपी के प्रशिक्षण अवधि में जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 11वीं बटालियन पुटपुरा के सेनानी विमल कुमार बैंस को जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।प्रशिक्षण अवधि के दौरान विमल कुमार बैंस जिले में सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े सभी कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button