जांजगीर-चाम्पा

पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू, फायरिंग रेंज में जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत जर्वे स्थित फायरिंग रेंज में शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में 12 दिसंबर 2025 से यह अभ्यास कराया जा रहा है।

Advertisement

इस फायरिंग अभ्यास का उद्देश्य पुलिस जवानों की निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास और हथियार संचालन कौशल को और अधिक सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को आधुनिक हथियारों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जा रही है, साथ ही सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

Advertisement

अभ्यास के दौरान रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी ने जवानों को अनुशासन, सतर्कता और निरंतर अभ्यास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button