जांजगीर-चाम्पा

मिसाल बना ये गांव : पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने ली कच्ची शराब न बनाने की शपथ, अब स्वरोजगार की ओर कदम

जांजगीर-चांपा पुलिस की सतत पहल अब रंग लाने लगी है। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में जहां कुछ दिन पहले अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, अब वहीं के ग्रामीणों ने शराब न बनाने की शपथ ली है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) स्वयं गांव पहुंचे। उनके साथ SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, जनपद सदस्य रामचरण पाल, श्रवण गोंड और सबरिया समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Advertisement

मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को समझाया कि अवैध शराब से समाज और परिवार दोनों को नुकसान होता है। उन्होंने सबरिया समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों को बिहान कार्यक्रम से जोड़ते हुए गेंदा की खेती, मशरूम उत्पादन, डिटर्जेंट निर्माण जैसे व्यवसायों का प्रशिक्षण दिलाने की घोषणा की।

आगामी 5 नवंबर को पामगढ़ सामुदायिक भवन में स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें आसपास के ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह पहल न केवल शराबबंदी की दिशा में कदम है, बल्कि आत्मनिर्भर गांव की ओर बढ़ता हुआ एक उदाहरण भी बन रही है।

Related Articles

Back to top button