एमसीबी

हनुमान जन्मोत्सव पर शीतल जल सेवा की शुरुआत, राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ की पहल

(रामप्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़ – भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए मनेन्द्रगढ़ में एक सराहनीय पहल की गई है। राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

सेवा की ओर बढ़ते कदम के तहत राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ ने गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शीतल जल सेवा शुरू की। इस सेवा का शुभारंभ समाजसेवी दीनदयाल पंसारी के कर कमलों से किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में पवन गोयल, रघुनाथ पोद्दार, श्याम सुंदर पोद्दार, विजय गाडोदिया, राजेन्द्र पंसारी, व्यंकतेश अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, आनंद सराफ और दिवाकर तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button