कोरबा

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल को पुत्र शोक…..

(शशि कोन्हेर) : कोरबा – छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के एकलौते युवा पुत्र अभिषेक अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया है।

Advertisement

इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 35 वर्षीय अभिषेक को पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हालत में सुधार ना होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान आज दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement

अभिषेक अग्रवाल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button