देश

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से 2 घंटे तक चले सुलह-समझौते के बाद मान गए सिद्धू, फिलहाल टलता दिख रहा पंजाब कांग्रेस का संकट..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ 2 घंटे तक लगातार चली मैराथन बैठक के बाद पंजाब प्रदेश के कांग्रेसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू “मान”गए हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू की कई मांगों को मान लिया है। इसके तहत पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल के पहले एक अथारिटी बनाई जा सकती है। सिद्धू को बैठक में जानकारी दी गई है कि आईपीएस सहोता अभी डीजीपी के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिद्धू ने ऐसा होता पर सवाल खड़े करते हुए सहोता पर सवाल खड़े करते हुए बैठक के पहले ट्वीट किया था कि डीजीपी आईपीएस होता बादल सरकार के तहत बेअदबी मामले की जांच कर रहे एसआईटी के प्रमुख थे। उन्होंने दो युवकों को बेअदबी के लिए गलत तरीके से आरोपित किया और बादल सरकार को क्लीन चिट दे दी। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के कारण उत्पन्न हुई संकट पूर्ण स्थितियां समाप्त हो सकती हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button