देश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम, जल्द हो सकता है ऐलान : सूत्र

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक के सीएम पद के लिए कांग्रेस आलाकमान ने नाम चुन लिया है। सिद्धारमैया के नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी है। वह एक बार फिर कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि सिद्धारमैया पहले भी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। ये खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सिद्धारमैया, राहुल गांधी से मिलने जनपथ पहुंचे हैं। इस मीटिंग के बाद इस बात का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

डिप्टी सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार, मिल सकता है ऊर्जा और सिंचाई विभाग
खबर मिली है कि सीएम पद की रेस में आगे चल रहे डीके शिवकुमार को भी कांग्रेस हाईकमान ने ये मैसेज दे दिया है कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के सीएम होंगे। डीके शिवकुमार भी इस बात से सहमत हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और उन्हें ऊर्जा और सिंचाई विभाग भी दिया जाएगा। वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बने रहेंगे। दोपहर एक बजे जनपथ पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। जिसमें आधिकारिक तौर पर ये ऐलान हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button