छत्तीसगढ़

शशि थरूर मानते हैं कि 2024 में भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत, केंद्र से जाएगी सत्ता

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर  ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के लिए 2019 की चुनावी जीत को 2024 में दोहराना ”असंभव” होगा। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि जब भाजपा (BJP) कई राज्यों को खो सकती है तो केंद्र की सत्ता को खोना असंभव नहीं है।

Advertisement
Advertisement

राज्यों में पुराने परिणामों को दोहराना असंभव
थरूर ने कहा कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कितना अच्छा प्रदर्शन किया था और उस समय उसके पास हरियाणा, गुजरात, राजस्थान की हर सीट थी और यहां तक कि बिहार, एमपी (मध्य प्रदेश), महाराष्ट्र में एक सीट को छोड़कर सभी और बंगाल में 18 सीटें थी, लेकिन अब उन सभी परिणामों को दोहराना असंभव है और 2024 में बहुमत से नीचे गिरना पूरी तरह से संभव है।

Advertisement

पुलवामा हमले से भाजपा को फायदा हुआ
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पुलवामा हमलों और बालाकोट हमले के बाद भाजपा को 2019 के चुनाव में अंतिम समय में एक जबरदस्त फायदा हुआ जो 2024 में दोहराया नहीं जाएगा। थरूर ने कहा कि भाजपा को 50 सीटों को नुकसाल होना तय है और विपक्ष को भी इस बार काफी फायदा होगा।

Advertisement

विपक्षी एकता पर सवाल कायम
थरूर से जब पूछा गया कि क्या विपक्षी पार्टियां, जो भाजपा को बहुमत हासिल नहीं करने देंगी, एक साथ रहेंगी। इस सवाल पर कांग्रेस नेता गोलमोल जवाब दिया और कहा कि इसका जवाब देना असंभव है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button