छत्तीसगढ़

शिव पुराण के अंतिम दिन छाया विधायक राजेन्द्र साहू(डब्बू) हुए शामिल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : शहर के मंगला स्थिति अभिषेक नगर कालोनी में अयोजित श्री शिव महापुराण कथा में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह के साथ पुरुषोत्तम मास की कथा  प्रसंग सुनाया गया। इससे पूर्व भगवान शिव -माता पार्वती और राधा कृष्ण की विधिवत पूजा- अर्चना करने के बाद कथा शुरू हुई। इस दौरान सजीव झांकियां भी सजाई गई।

सखी सहेली महिला मंडल के द्वारा ओम्कारेश्वर शिव मंदिर परिषर में श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कथा वाचक आचार्य जितेंद्र तिवारी
ने शिव-माता पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ने हिमालय राजा के यहां पर जन्म लिया था। पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को मानती थी।

इसीलिए भोलेनाथ से माता पार्वती का विवाह हुआ। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के पहले से ही तारकासुर राक्षस का तीनों लोक में अत्याचार था और उसका वध भोलेनाथ व माता पार्वती के पुत्र से होना था। इसीलिए भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह पहले से ही होना तय था। यानी यह सब लीला भगवान की थी।

इस दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए भी देखा गया। जिसके बाद भगवान शिव -माता पार्वती विधिवत पूजा- अर्चना करने के बाद सजीव झांकियां भी सजाई गई।

मंगलवार को कथा के आठवें दिन पुरुषोत्तम मास के बारे में बताया गया, कि इस मास को मलमास के नाम से जाना जाता था। भगवान विष्णु के वरदान के बाद से ही मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाने लगा। इसलिए इस महीने में भगवान विष्णु की उपासना करना और उनका जप करना उत्तम फलदायी रहता है।

कथा के आठवें दिन अतिथि के रूप में छाया बेलतरा विधायक राजेंद्र साहू(डब्बू) ओमकारेश्वर मंदिर परिषर पहुँचे। यहां उन्होंने कथा का स्वंण किया। वही कथा वाचक और सखी सहेली महिला मंडल के सदस्यों में उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हें साल श्रीफल भेंट किया। इस दौरान छाया विधायक राजेन्द्र साहू ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बंधित भी किया।

बुधवार को कथा का समापन होगा। पूरे सप्ताह भर महिलाओं और श्रद्धालुओं के द्वारा कथा का आनंद लिया गया। इस दौरान छाया विधायक बेलतरा राजेन्द्र साहू के साथीगण समेत आसपास के कालोनी वासी समेत श्रोता गण मंदिर परिषर में मौजूद है सभी ने सखी सहेली महिला मंडल के इस आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button