देश

बंगाल की खाड़ी में भयंकर चक्रवाती तूफान की आहट, तमिलनाडु पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश अलर्ट.. मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

(शशि कोन्हेर) : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। तूफान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

Advertisement

आईएमडी डीजी ने समिति को चक्रवाती तूफान की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया की एनडीआरएफ की 5 टीमें तमिलनाडु के लिए, 3 टीमें पुडुचेरी के लिए तैयार कर दी गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के लिए टीमें को स्टैंडबाय में रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में मंगलवार शाम तेज हवाएं चलने लगी। उधर दक्षिण राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट है।

Advertisement

तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में आठ दिसम्बर से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाली तूफान के आने की आशंका हैं। जिस वजह यह भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement

मौमस विभाग के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। एडवाइजरी जारी की गई है कि मछुआरे किनारों पर रहें। कुछ दिन बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button