देश

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चंडी का 79 साल की उम्र में निधन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चंडी का मंगलवार को निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता के बेटे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। चंडी बीते कुछ समय से बीमार थे और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर इलाज करा रहे थे।

Advertisement

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरण ने भी ट्विटर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया को प्यार की ताकत से जीतने वाले राजा की कहानी का अंत हो गया।

Advertisement

आज मैं महान ओमान चंडी के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया था। उनकी विरासत की गूंज हमेशा हमें सुनाई देती रहेगी।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button