बिलासपुर

देखें VIDEO–कबड्डी कबड्डी खेल रहे थे महापौर रामशरण यादव और.. भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव… कबड्डी के अपने दांव पेंच दिखा रहे थे..पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सीएमडी के चेयरमैन संजय दुबे भी दिखा रहे थे जोश

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – कबड्डी… कबड्डी… कबड्डी…। पकड़ो, जाने मत दो… ये पकड़ा। अरे ये तो लाइन पार हो गया। यह नजारा था मंगलवार दोपहर CMD कॉलेज मैदान में। अवसर था छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक 2022-23 का। जहां दोनों ओर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की टीम पार्टीसिपेट कर रही थी।

Advertisement

एक टीम का नेतृत्व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव कर रहे थ्ो। उनकी टीम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, सुद्धांशु, तैय्यब, सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे आदि थे

Advertisement
Advertisement

दूसरी ओर पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ATAL के नेतृत्व वाली टीम में मेयर रामशरण यादव, सभापति श्ोख नजीरुद्दीन, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, कांग्रेस नेता महेंद्र गंगोत्री, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया आदि थ्ो। ख्ोल की शुरुआत में ही अटल श्रीवास्तव ने विरोधी टीम के दो सदस्यों को आउट कर दिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button