देश

देर रात जारी हुई एमपी कांग्रेस की दूसरी सूची, देखें पूरी सूची

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बीती रात अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, इस सूची में कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में दतिया और पिछोर से टिकट बदले गए हैं। दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद लोधी को टिकट दिया गया है। गोटेगांव सीट से शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति उम्मीदवार बनाए गए हैं।
जबलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को टिकट मिला है, शेखर चौधरी को पहली सूची में टिकट दिया गया था। शेखर चौधरी का टिकट काटकर एनपी प्रजापति को दिया गया टिकट। प्रजापति नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट से सिटिंग एमएलए हैं।


कांग्रेस की दूसरी सूची में इंदौर की विधानसभा 3 से पिंटू जोशी को टिकट दिया गया है, पिछली बार अश्विन जोशी को मिला था। विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट मिला है, पिछली बार अंतर सिंह दरबार को टिकट मिला था। बीजेपी से कांग्रेस में आए नेताओं को भी टिकट मिला है। बदनावर से भंवर सिंह शेखावत को टिकट मिला है। दीपक जोशी को खातेगांव से कांग्रेस ने टिकट दिया है। सेंधवा विधायक ग्यारसिलाल का टिकिट काटा गया है, जयस ज़िला अध्यक्ष मोंटू सोलंकी कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button