बिलासपुर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से, स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार 52 वर्षीय देवेंद्र शर्मा, निवासी रहंगी, को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से देवेंद्र शर्मा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस फरार कार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले में प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।




