बिलासपुर

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 14.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड मामले में अंतरजिला साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 14.25 लाख रुपये की ठगी की थी।आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कोहका, भिलाई निवासी रामकृपाल साहू और बैकुंठपुर निवासी जितेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

आरोपियों ने ठगी के पैसे को सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग में खर्च किया।पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम और आधार कार्ड जब्त कर जेल भेज दिया है।बिलासपुर पुलिस ने जनता को सतर्क रहने और साइबर ठगों के झांसे में न आने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन ठगी की घटना के बाद तत्काल श्री मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 1930 मैं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी अपील की गई है।

Advertisement

 

 

Related Articles

Back to top button