बिलासपुर

बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक की संगोष्ठी में जुटे दिग्गज, सहकारी विभूतियों का हुआ सम्मान

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – नागरिक सहकारी बैंक द्वारा सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत “सहकारिता से समृद्धि” विषय पर संगोष्ठी एवं सहकारी विभूतियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ चन्द्राकर, मंगतराय अग्रवाल, मुरलीधर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ने की। वहीं शशि धर्मजीत सिंह और चन्द्रप्रकाश जांगड़े उपाध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संचालक नारायण आवटी, मनोज भंडारी, अनिल खण्डेलवाल, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. सोमनाथ यादव, राजकुमार पमनानी, सीताराम जायसवाल, टी. मोईत्रा और बी.बी. अग्रवाल सहित सहकारी समितियों के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन को और मजबूत बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement

समारोह में सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सहकारी विभूतियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक विकास का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा सकता है। सहकारिता सप्ताह के इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सहकारी संस्थाओं से जुड़ने, उन्हें और अधिक सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button