छत्तीसगढ़

एफआईआर पर साव की हुंकार
न डरेंगे न झुकेंगे,  जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे :अरुण साव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) :;रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 स्थानों पर चक्काजाम आंदोलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे, दमदारी से लड़ेंगे।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है एक तरफ टारगेट किलिंग हो रही है वही दूसरी तरफ राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, अपहरण, डकैती, फिरौती, लूट, चोरी, माफियाराज,जंगल राज चल रहा है।वहीं दूसरी ओर विपक्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार कर रही है।

Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रकरण दर्ज कराकर कराकर कांग्रेस की सरकार ने एक और कायरता पूर्ण कार्य किया है। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। न डरेंगे न झुकेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए पूरी ताकत से इस भ्रष्ट, निकम्मी, अत्याचारी, षड्यंत्रकारी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button