छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्विफ्ट कार चुराकर फरार हुए आरोपी को, महाराष्ट्र के नागपुर  से पकड लाई सरकण्डा पुलिस

(शशि कोन्हेर): बिलासपुर :  सरकंडा पुलिस ने बिलासपुर से स्विफ्ट कार चोरी कर फरार हुए आरोपी को नागपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। बिलासपुर से स्विफ्ट कार (CG-04-KP-9197)  नागपुर महाराष्ट्र के कोरारी थाना अंतर्गत कोराड़ी कॉलोनी में रहने वाले अनुराग  बरमाईयां पिता राजू बरमाईयां चोरी कर फरार हो गया था।

Advertisement

इस आरोपी के नागपुर में होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल मानसून के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम नागपुर रवाना की गई।

Advertisement
Advertisement

वहां जाकर इस पुलिस टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से अनुराग बरमाईयां को गिरफ्तार कर लिया और बिलासपुर लेकर आ गई है।

Advertisement

आरोपी से स्विफ्ट कार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू उप निरीक्षक मनोज पटेल सहायक उप निरीक्षक राजकुमार प्रसाद और आरक्षण विजेंद्र रात्रे की भूमिका सराहनीय रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button