खेल

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन….पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा

(शशि कोन्हेर) : आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement

सैम करन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। साथ ही फाइनल में इंग्लैंड के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल थे। लखनऊ में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए।

Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर है। शुरू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बिडिंग शुरू की। इसके बाद आरसीबी ने नाम वापस खींच लिया। फिर राजस्थान और हैदराबाद के बीच लड़ाई हुई। बाद में राजस्थान ने नाम वापस खींच लिया। इस तरह हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस आईपीएल में अब तक सबसे महंगे हैं। ब्रुक ने पाकिस्तान सुपर लीग में 48 गेंदों पर शतक जड़ा था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button