बिलासपुर

निवेशकों और चिटफण्ड की कार्यवाही से बचने सहारा इंडिया का दांव…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – एक ओर जहाँ चिटफंड कंपनियों के खिलाफ  लगातार कारवाही हो रही है,वही सहरा इण्डिया के विरुद्ध हजारो शिकायते होने के बाद भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। हालांकि सहारा का मामला कोर्ट में होने के कारण पुलिस के हाथ बंधे हुए है।इधर सहारा इंडिया के अधिकारी कर्मचारी सेबी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।

सहारा इंडिया में निवेश की गई रकम वापस न मिलने पर निवेशकों में भारी नाराजगी है,कंपनी के अधिकारी सहारा सेबी विवाद का राग अलाप कर अपना पल्ला झाड़ लेते है। कलेक्ट्रेट पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थानो में सहारा इंडिया के खिलाफ हजारो शिकायते है।एक तरफ प्रदेश भर में चिट फंड कंपनियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाही हो रही है वही सहारा इंडिया को इससे मुक्त किया जा रहा है।शनिवार को सहारा इंडिया के अधिकारी कर्मचारीयो ने जिले के सभी थानों में पहुचकर ज्ञापन सौंपा और सहारा सेबी विवाद की जानकारी दी।

सेबी ने सहारा के करीब 24 हजार करोड़ होल्ड कर दिए है, जिसके कारण निवेशकों का पैसा अटक गया है। कंपनी के विवाद के कारण निवेशक परेशान हो रहे है। समय रहते अगर निवेशकों का पैसा नही मिला तो इनके भीतर बड़ा विस्फोट हो सकता है।पाई पाई जोड़कर लोगो ने सहारा में अपना पैसा जमा किया और अब जब लोगों को रुपयों की जरूरत है तो कंपनी हाथ खड़ा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button