विदेश

रूस को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रपति….वैगनर चीफ ने खाई पुतिन को उखाड़ फेंकने की कसम

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस में सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए ‘हर हद तक जाने’ की कसम खाई है। एक ऑडियो संदेश में, 62 वर्षीय भाड़े के सैनिकों के नेता ने कहा कि उसके सैनिक ‘रास्ते में आने वाली हर चीज को खत्म कर देंगे।’ प्रिगोझिन ने रूसियों के चेतावनी दी है कि वे उसका विरोध न करें। उसने लोगों से अपने साथ शामिल होने का आह्वान किया है। प्रिगोझिन ने कहा, “यह सैन्य तख्तापलट नहीं है, बल्कि न्याय का मार्च है।” पुतिन द्वारा वैगनर ग्रुप के विद्रोह को कुचलने की कसम खाने के कुछ ही क्षण बाद, प्रिगोझिन ने कथित तौर पर कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना और देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिलेगा। कभी पुतिन का खास शेफ रहे प्रीगोझिन ने कहा, “पुतिन ने (अपने संबोधन के दौरान) गलत रास्ता चुना है। रूस को जल्द नया राष्ट्रपति मिलेगा।”

Advertisement
Advertisement

प्रीगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू पर यूक्रेन में ‘वैगनर ग्रुप’ के बेस कैंप पर रॉकेट हमला करने का आदेश देने का आरोप लगाया था, जहां उसके लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेनी बलों से लड़ रहे हैं। प्रीगोझिन ने कहा कि उसके लड़ाके अब शोइगू को दंडित करने के लिए आगे बढ़ेंगे और रूसी सेना से आग्रह किया कि वह इसका प्रतिरोध न करे। प्रीगोझिन ने कहा, “यह सशस्त्र विद्रोह नहीं है, बल्कि न्याय की ओर मार्च है।” रूस के रक्षा मंत्रालय ने प्रीगोझिन के दावों को खारिज किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button